रेव पार्टियों पर प्रतिबंधित लगाया जाए: महिला विधायक
विधानसभा में बहस के दौरान फर्नाडीज ने कहा कि रेव पार्टी से पर्यटकों और स्थानीय युवाओं में मादक पदार्थ के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलता है।
फर्नाडीज ने कहा, "रेव पार्टियों ने महौल को डरावना बना दिया है। रात में पार्टी मनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है।"
अंजुना, मोरजीम, अरामबोल और अगोंडा समुद्री तटों पर रेव पार्टियां मनाने के दौरान नशीले पदार्थो का इस्तेमाल आम बात है।
फर्नाडज पणजी के बाहरी इलाके क्रुज क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने कहा, "राज्य में पर्यटकों को लुभाने के मकसद से सरकार को विज्ञापनों में महिलाओं की कम कपड़ों वाली तस्वीरों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications