पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू के 4 और मरीज अस्पताल में भर्ती
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा," राज्य में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के चार मामलों की पुष्टि हुई। इस साल एच1एन1 वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।"
उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले हफ्ते इस बीमारी की वजह से 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह स्वाइन फ्लू का पहला मामला था।
वर्ष 2009 में स्वाइन फ्लू से कुल 135 लोग प्रभावित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications