अमेरिकी सेना प्रमुख ने जताई एक और 26/11 की आशंका
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना के एक प्रमुख अधिकारी ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा भारत में 26/11 के मुंबई हमले जैसे एक और हमले की आशंका जताई है। चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष एडमिरल माइक मुलेन ने भारत पहुंचने से पहले यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं इस बात से पहले भी चिंतित था और अब भी यह चिंता बनी हुई है। केवल 10 आतंकवादी दो परमाणु शक्ति से लैस देशों को संघर्ष की ओर ले जा सकते हैं।"
लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, "इस बात की पूरी संभावना है कि मुंबई हमले जैसा दूसरा हमला किया जा सकता है।" मुलेन ने कहा, "मैं इसे एक बड़ा स्थानीय और वैश्विक खतरा मानता हूं।"
क्लिक करें- देश दुनिया की ताज़ा ख्बरें
उन्होंने कहा, "मैं देख रहा हूं कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फाटा इलाके में सभी आतंकी संगठन एकजुट हो रहे हैं।"
मुलेन ने कहा कि भारतीय नेताओं के साथ आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई बातचीत का मुख्य मुद्दा रहेगी। उन्होंने कहा, "अमेरिका और भारत के हित समान हैं और दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में एकजुट हैं। दोनों ही देशों ने हमले झेले हैं और अपने नागरिकों को खोया है।" मुलेन ने कहा पिछले 20 वर्षो में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों में तेजी से वृद्धि हुई है और इस प्रक्रिया को बनाए रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हालांकि सेना दोनों देशों के बीच संबंधों का सेतु नहीं है लेकिन आपसी जुड़ाव के लिए यह संपर्क जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications