पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 1 की हत्या की
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जिले के झारग्राम में गार-सलबोनी के नजदीक सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ देखा और इसकी जानकरी पुलिस को दी। बाद में लाश को बरामद कर लिया गया, लेकिन उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार ने बताया, "शव को बरामद कर लिया गया है। नक्सलियों ने उसकी गोली मारकर हत्या की है। लेकिन हम शव की पहचान नहीं कर पाए हैं। मौके से बरामद पोस्टर नक्सलियों के हत्या करने की पुष्टि करते हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि यह हत्या पुलिस मुखबिरी करने पर की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications