मंत्री पर हमले के आरोपियों की पुलिस रिमांड मिली

इलाहाबाद के मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी (सीजेएम)अब्दुल जलील ने यह आदेश मंत्री पर बम हमले के मामले के जांच अधिकारी नारायण सिंह परिहार के अनुरोध पर दिया।

जांच अधिकारी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में पूछताछ के लिए चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने की अनुमित मांगी थी।

दिलीप मिश्रा और महेंद्र मिश्रा की न्यायिक हिरासत दो अगस्त हो समाप्त होगी। दिलीप को आगरा जेल से और महेंद्र को बदांयू जेल से लाकर गत 19 जुलाई को इलाहाबाद की सीजेएम अदालत में पेश किया गया था।

उधर राजेश यादव और कृपाशंकर पांडे को गत 15 जुलाई को इलाहाबाद सीजेएम की अदालत में पेश किया गया था। ये दोनों 14 जुलाई को नैनी इलाके से गिरफ्तार हुए थे। इन्हीं दोनों ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया था कि मंत्री पर हमले का सूत्रधार दिलीप मिश्रा था और उसी ने राजेश पायलट व उसके साथियों को हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी।

मंत्री पर हमले के मामले में जिन आधा दर्जन अन्य लोगों के नाम सामने आये थे पुलिस फिलहाल उनको गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मालूम हो कि मंत्री को निशाना बनाकर गत 12 जुलाई को इलाहाबाद के मुट्ठीगंज स्थित उनके आवास के बाहर विस्फोट किया गया था। इस बम हमले में राकेश मालवीय नाम के एक व्यक्ति की उसी दिन मौत हो गई थी जबकि मंत्री के अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए थे, जिसमें से इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार विजय प्रताप सिंह की दिल्ली के एक अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+