सीबीआई जांच मामले पर शुक्रवार को भी होगी सुनवाई (लीड-1)
इस मामले पर गुरुवार को दोनों पक्षों के वकीलों ने अपने-अपने विचार रखे। शुक्रवार को इस मामले में कोई फैसला आने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश रेखा एम़ दोशित तथा सुधीर कुमार कटरियार की खंडपीठ के समक्ष अपर महाधिवक्ता ललित किशोर ने राज्य सरकार की ओर से पुनर्विचार की अर्जी दी थी। जिसे स्वीकार करते हुए न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार की तिथि निर्धारित की थी।
गौरतलब है कि इसी खंडपीठ ने 15 जुलाई को अरविन्द कुमार शर्मा की राज्य के विकास कार्यो में वित्तीय अनियमितता के मामले की एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था।
इस जनहित याचिका मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने 26 जुलाई को सीबीआई के निदेशक और उपनिदेशक को न्यायालय में उपस्थित रहने को भी कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications