त्रिपुरा में मनरेगा सबसे सफल
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री जितेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं से बताया, "त्रिपुरा सरकार ने वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान योजना के तहत ग्रामीणों को 82 दिन का रोजगार मुहैया कराया जबकि राष्ट्रीय औसत 54 दिनों का है। योजना के तहत 100 दिनों के रोजगार का प्रावधान है। "
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इससे जुड़ी रिपोर्ट पिछले हफ्ते जारी की थी। यह रिपोर्ट महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) 2009-10 के मूल्यांकन पर आधारित थी।
चौधरी ने बताया कि पूर्वोत्तर के एक अन्य राज्य सिक्किम दूसरे स्थान पर रहा। जिसने ग्रामीणों को 80 दिन का रोजगार मुहैया कराया। इसके बाद क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर राजस्थान और आंध्र प्रदेश रहे।
चौधरी ने कहा कि रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि त्रिपुरा ने न केवल गरीब ग्रामीणों को सबसे अधिक रोजगार मुहैया कराया है बल्कि योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में धन पहुंचाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications