रिहा रूसी जासूस की स्वदेश लौटने की योजना
मास्को, 22 जुलाई (आईएएनएस)। इस महीने की शुरुआत में रूस और अमेरिका के बीच जासूसों की अदला-बदली को लेकर हुए एक समझौते के बाद रूसी वैज्ञानिक इगोर सुत्यागिन ने गुरुवार को कहा कि वह स्वदेश लौटने की योजना बना रहे हैं।
सुत्यागिन को 2004 में रूस में 15 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। उन्हें अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए तक सूचनाएं पहुंचाने का दोषी ठहराया गया था।
इखो मोसक्वी रेडियो पर सुत्यागिन ने कहा, "मैं ओबनिन्स्क (मास्को) लौट रहा हूं।"
उन्होंने कहा, "जल्दी या देर से, यह मैं अभी नहीं जानता, लेकिन ऐसा जरूर होगा।"
दोनों देशों के बीच नौ जुलाई को विएना में हुए जासूसों की अदला-बदली के समझौते के तहत रूस ने अमेरिका के चार जासूसों को रिहा किया था। इसके बदले अमेरिका ने 10 रूसी नागरिकों को रिहा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications