शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 136 अंकों की उछाल (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 135.92 अंकों (0.76 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,113.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,127.90 के ऊपरी और 17,879.88 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 42.60 अंकों (0.79 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,441.95 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,447.15 के ऊपरी और 5,372.20 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 30.16 अंकों (0.41 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,456.62 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 25.20 अंकों (0.27 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,491.04 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी), धातु और वाहन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीडी कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.41 प्रतिशत, धातु कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.28 प्रतिशत और वाहन कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.13 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन शेयरों के मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.50 प्रतिशत), भारती एयरटेल (2.39 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.95 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.94 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (1.78 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें एसीसी (-1.06 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रा (-0.79 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (-0.74 प्रतिशत), टाटा पॉवर (-0.42 प्रतिशत) और इंफोसिस (-0.28 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1546 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई, 1362 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications