हाथियों के कुचलने से महिला की मौत
पुलिस ने बताया कि हाथियों के झुंड ने रांची से 140 किलोमीटर दूर स्थित इस जिले के गोनमार गांव में प्रवेश किया और वहां लकड़ियां इकट्ठी कर रहीं दो महिलाओं को खदेड़कर एक की हत्या कर दी और दूसरी को घायल कर दिया। हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी फसलों को भी बर्बाद कर दिया।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ सालों के दौरान झारखण्ड में जंगली हाथियों ने 750 से ज्यादा लोगों को मार डाला है। मानव के अतिक्रमण के चलते वन क्षेत्र के सिमटने और जानवरों के निवास स्थानों के नष्ट होने के चलते मनुष्य और जानवरों के बीच संघर्ष के कई मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications