दूसरी तिमाही में नोकिया का शुद्ध मुनाफा घटा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस तिमाही में नोकिया का मुनाफा घटकर 10.4 करोड़ यूरो हो गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 28.7 करोड़ यूरो था।
इस तिमाही में हालांकि कंपनी की बिक्री पिछली तिमाही की तुलना में पांच प्रतिशत बढ़कर 10 अरब यूरो हुई है।
कंपनी ने इस तिमाही में 11.11 करोड़ मोबाइल फोन बेचे हैं जो कि पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में आठ प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में तीन प्रतिशत ज्यादा हैं।
कंपनी ने इस दौरान 2.4 करोड़ स्मार्टफोन बेचे हैं जो कि पिछले साल की इसी तिमाही से 42 प्रतिशत ज्यादा हैं।
नोकिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओली पेका कालासवो ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के बावजूद मोबाइल फोन बाजार में तेजी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नोकिया की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
नोकिया समूह की बिक्री इस तिमाही में पिछले साल की तुलना में तीन अरब यूरो (पांच प्रतिशत) घटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications