तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश से 2 की मौत
स्थानीय उप जिलाधिकारी मकरंद देशमुख ने कहा, "रत्नागिरी जिले में गुरुवार सुबह दो लोग बाढ़ के पानी में गए, इलाके में इनकी तलाश जारी है।"
देशमुख ने कहा, "पानी में बहे लोगों की पहचान खेड़ कस्बे के गणेश एस. जाधव और रत्नागिरी कस्बे के संभाजी बी. पाटील के रूप में हुई है।"
कोंकण रेलवे ने कोंकण इलाके के मुंबई-मंगलोर रेलमार्ग पर गाड़ियों की गति सीमित रखने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के चलते यहां गुरुवार को रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
उन्होंने कहा, "ग्रामीण इलाकों में करीब 50 घर ढह गए हैं और कई अन्य इलाकों में नुकसान की खबरें आ रही हैं।"
नदियों का जलस्तर बढ़ने और सड़कों पर पानी भरने से रत्नागिरी के मदनगढ़, चिपलुन, दापोली, खेड़ और आसपास के इलाकों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।
कोंकण क्षेत्र की सभी प्रमुख नदियां सावित्री, वशिष्ठ, जुगबड़ी, सोरद और पश्चिमी घाट से निकलने वाली अन्य नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।
क्षेत्र के सभी जिलों में पुलिस, नागरिक और चिकित्सा अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। इन इलाकों में बारिश अभी भी जारी है और अगले तीन दिनों में और बारिश होने की आशंका जताई गई है।
रैगड़ के जिलाधिकारी सुभाष सोनवाने ने कहा कि हालांकि जिले में जन-धन की कोई हानि नहीं हुई है लेकिन कई जगहों पर भूस्खलन और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है।
मुंबई में पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि लोकल ट्रेनें करीब 30 मिनट की देरी से चल रही हैं।
मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग, पश्चिमी एक्सप्रेस और पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग पर कई जगह यातायात बाधित हुआ है।
कोंकण क्षेत्र के ठाणे, रैगड़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अब तक मौसम की 60 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications