विजया बैंक का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़ा

बेंगलुरू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र के विजया बैंक का मुनाफा इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 21 प्रतिशत बढ़कर 174 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह मुनाफा 144 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक अल्बर्ट टोरो ने पत्रकारों से कहा, "पहली तिमाही में हमारी आय में काफी वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी का कार्यनिष्पादन मुनाफा पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत बढ़कर 315 करोड़ रुपये हो गया है वहीं कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।"

इसी तरह बैंक के शुद्ध ब्याज मुनाफे (एनआईएम) में 57 आधार अंकों की वृद्धि हुई है और यह 2.33 प्रतिशत के पिछले साल के स्तर से बढ़कर 2.9 प्रतिशत हो गया है।

टारो ने कहा, "इस तिमाही में कंपनी के व्यय में कमी आई है। यह पिछले साल के 125 करोड़ रुपये से घटकर 121 करोड़ रुपये हो गया है।"

बैंक का कुल कारोबार पिछले साल के मुकाबले 14 प्रतिशत बढ़कर 1,04,621 करोड़ रुपये हो गया है।

टारो ने कहा, "इस वित्त वर्ष (2010-11) में हमारा लक्ष्य कारोबार को 1,26,000 करोड़ रुपये करना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+