सीबीआई जांच सही दिशा में : रुबाबुद्दीन
रुबाबुद्दीन ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "हमें न्याय की उम्मीद है क्योंकि सीबीआई जांच सही दिशा में जा रही है। मैं सीबीआई अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं। देखा जाए क्या होता है।"
उन्होंने कहा, "तुलसी प्रजापति ने राज्य के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को दिए बयान में मेरे भाई की हत्या में शाह की भूमिका के बारे में बताया था लेकिन उन्होंने इसे तव्वजो नहीं दी।" प्रजापति इस मामले में एक प्रमुख गवाह है।
शाह पर शेख की हत्या में शामिल पुलिसकर्मियों को फोन करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि शेख लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने फर्जी मुठभेड़ मामले में मंत्री की भूमिका को साबित करने के लिए फोन रिकार्ड एकत्र किए हैं।
गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) पर शेख को 26 नवंबर 2005 को एक मुठभेड़ में मार गिराने का आरोप है। उसकी पत्नी कौसर बी तभी से लापता है।
इस वर्ष 12 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने कथित फर्जी मुठभेड़ में शामिल गुजरात और राजस्थान के पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में एक फरवरी को मामला दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications