मंडेला की बेटी, नाती-नातिनों पर हमला

केप टाउन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 92वां जन्मदिन मनाकर घर लौट रही उनकी एक बेटी और नाती-नातिनों पर जोहांसबर्ग में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस प्रवक्ता गोविंदसामी मारीमुत्थू के मुताबिक जिंदजी मंडेला और उनके बच्चे रविवार शाम अपने घर को लौट रहे थे तभी रास्ते में ही दो हथियारबंद अजनबियों ने उन पर हमला कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि सबसे पहले कार के चालक, मंडेला की बेटी और उनके बच्चों को कार से उतरने का आदेश दिया गया। इसके बाद हमलावर कथित तौर पर दूर चले गए लेकिन वे जल्दी ही उनकी खोज में लौट आए।

एक हमलावर ने अचानक गोली चलाई तब कार चालक को भी गोली चलानी पड़ी। वैसे इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और हमलावर भाग गए।

इससे पहले 49 वर्षीय जिंदजी मंडेला और उनके बच्चे उनके पिता का जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर पर थे। दक्षिण अफ्रीका के इस राष्ट्रीय नायक के जन्मदिन के अवसर पर उनके सम्मान में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

पिछले छह सप्ताह के दौरान मंडेला परिवार में इस तरह की यह दूसरी घटना थी। इससे पहले 11 जून को विश्वकप की शुरूआत से कुछ पहले हुई एक कार दुर्घटना में नेल्सन मंडेला की पड़पोती और जेनानी मंडेला की 13 वर्षीय पोती की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+