कांग्रेस ने अमित शाह का इस्तीफा मांगा
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "यह मामला आरोपी, जांच एजेंसी और अदालत के बीच का है। हम बस यह चाहते हैं कि मामले में न्याय मिले।"
उन्होंने कहा, "राज्य में कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे मंत्री को यदि कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में समन किया जाना संवैधानिक कठिनाई पैदा हो गई है।"
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस शाह के मंत्री पद पर बने रहने का फैसला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर छोड़ना चाहती है।
उन्होंने कहा कि जब से गुजरात में भाजपा की सरकार बनी है, खासकर नरेंद्र मोदी की तब से फर्जी मुठभेड़ों के कई मामले हुए हैं।
शाह पर शेख की हत्या में शामिल पुलिसकर्मियों को फोन करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि शेख लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने फर्जी मुठभेड़ मामले में मंत्री की भूमिका को साबित करने के लिए फोन रिकार्ड एकत्र किए हैं।
गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) पर शेख को 26 नवंबर 2005 को एक मुठभेड़ में मार गिराने का आरोप है। उसकी पत्नी कौसर बी तभी से लापता है।
इस वर्ष 12 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने कथित फर्जी मुठभेड़ में शामिल गुजरात और राजस्थान के पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में एक फरवरी को मामला दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications