दुर्लभ समुद्री जीवों की खोज
समाचार पत्र 'ओट्टावा सिटीजन' के अनुसार वैज्ञानिकों के मुताबिक ये जीव न्यूफाउंडलैंड और लेब्राडोर के तटों से मिले हैं। इनसे पानी के भीतर के प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र के रहस्यों का पता चल सकेगा।
कनाडा के तीन विश्वविद्यालयों और स्पेन के समुद्र विज्ञान संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं ने इन जीवों को मछली पालन केंद्रों और महासागरों से हासिल किया है।
रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों को यह सफलता तब मिली थी, जब उन्होंने पानी की गहराई से तस्वीरे और प्रवाल तथा स्पंज के नमूनों लेने के लिए रोबोट की सहायता ली थी। यह अभियान 20 दिन तक चला।
समुद्री अभियान के नेतृत्वकर्तााओं में से एक एलेन केचिंग्टन ने बताया कि शोध के दौरान उन्हें प्रवाल की दो नई प्रजातियां और छह स्पंज मिले। जो हजारों मीटर नीचे थे।
उन्होंने बताया कि प्रवाल और स्पंज बेहद भुरभुरे हैं लेकिन ये समुद्र को जीवन से भरपूर रखने के लिए नितांत आवश्यक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications