हिमाचल में सरकारी विद्यालयों में चमड़े के जूतों पर रोक
उच्च शिक्षा निदेशक ओ. पी. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हम सभी सरकारी विद्यालयों में छात्रों के यूनिफर्म से चमड़े के जूतों को हटाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि ये पर्यावरण के अनुकूल नहीं हैं। इसकी वजह से पशुओं का वध भी किया जाता है।"
उन्होंने बताया कि चमड़ों के जूतों की जगह कपड़े के जूते इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
शर्मा ने कहा, "शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यो से इसके बारे में सुझाव मांगा है।"
हिमाचल प्रदेश में 15,000 से अधिक प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं। जिनमें 10 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications