पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़, 32 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मूसलाधार वर्षा के कारण देशभर में भारी तबाही हुई है। बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।
स्थानीय टेलीविजन 'दुनिया' के मुताबिक उत्तरी प्रांत पंजाब, पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा और उससे लगे कबायली इलाकों में खासतौर पर मकानों के ढहने से 24 लोग मारे गए।
'जियो टीवी' के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के बरखान जिले में बाढ़ के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ में 30 गांवों के डूब जाने के बाद 50 से ज्यादा लोग अब तक लापता हैं।
पंजाब की राजधानी लाहौर में सड़कों पर पानी भरा है। यातायात, सार्वजनिक परिवहन और संचार तंत्र बुरी तरह प्रभावित है।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक उष्ण कटिबंधीय वर्षा के दूसरे चरण के नजदीक आने के साथ 27 जुलाई से और बारिश होने का अनुमान है।
पिछले साल जुलाई में मानसूनी बारिश की शुरुआत होने के बाद देशभर में 26 लोगों की मौत हो गई थी और सौ से ज्यादा घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications