शिवराज की विदेश यात्रा पर 1.3 करोड़ रुपये खर्च
कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह के सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में यह खुलासा किया।
विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में कुल 19 सदस्यीय दल ने 13 से 23 जून तक जर्मनी, नीदरलैण्ड और इटली की यात्रा की थी। इस यात्रा में खुद उद्योग मंत्री भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मकसद सिर्फ विदेशी निवेशकों को पूंजी निवेश के लिए आकर्षित करना ही नहीं था, बल्कि प्रौद्योगिकी अवलोकन एवं हस्तांतरण, व्यावसायिक सहयोग, प्रदेश की ब्रांडिंग व विदेश से निवेशकों को खजुराहो ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2010 के आमंत्रित करना भी था।
विजयवर्गीय ने बताया कि इस यात्रा पर कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए। प्रदेश में इस यात्रा से कुल कितना विदेशी निवेश होगा, यह बताने में उद्योग मंत्री ने असमर्थता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications