बिहार : विधायकों के निलंबन के बाद शांतिपूर्ण चली विधानसभा की कार्यवाही
विधानसभा में गुरुवार को भी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो विधायकों ने विधानसभा में जाने की कोशिश की परंतु उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। विधानसभा भवन के गेट पर ही निलंबित विधायकों की सूची लगा दी गई है। विधानसभा में विपक्ष की अनुपस्थिति में विधायी व सरकारी कामकाज निपटाए गए।
ज्ञात हो कि राज्य में कथित 'ट्रेजरी घोटाले' को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से विधानसभा में सता और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए थे। मंगलवार को जहां दोनों पक्ष में हाथापाई हुई तथा कुर्सीयां चली वहीं बुधवार को भी हंगामा जारी रहा। इसी दिन हंगामे के चलते 67 विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications