भारत दौरे पर आएंगे अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी
उनके दौरे का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के नवंबर के भारत दौरे के पहले वार्ताएं करना और तीन महत्वपूर्ण रक्षा सौदों को आगे बढ़ाना हैं।
अमेरिका में 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' के अध्यक्ष मुलेन के रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और सेना के अन्य शीर्ष अधिकारियों से वार्ता करने की उम्मीद है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि तीन सैनिक समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना नहीं है क्योंकि इस बारे में भारत अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा है।
सूत्रों के अनुसार समझौतों पर गतिरोध के बारे में मुलेन और भारतीय अधिकारियों में चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications