बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग समिति
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी जनार्दन द्विवेदी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक हरिप्रसाद की अध्यक्षता में गठित इस समिति में महासचिव तथा बिहार मामलों के प्रभारी मुकुल वासनिक, केंद्रीय मंत्री सी. पी. जोशी, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महबूब अली कैसर और राज्य विधानसभा में विधायक दल के नेता अशोक कुमार राम को सदस्य बनाया गया है।
यह समिति प्रदेश चुनाव समिति की ओर से तैयार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की सूची की छानबीन और उपयुक्तता के आधार पर छंटनी करेगी और उपयुक्त उम्मीदवारों की एक और सूची तैयार करेगी। इस सूची को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को भेजा जाएगा। सीईसी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देगी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीईसी की भी अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, अर्जुन सिंह, ए. के. एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, जनार्दन द्विवेदी, माखनलाल फोतेदार, मोहसिना किदवई, रामनरेश यादव, ऑस्कर फर्नाडीस और अशोक राम सीईसी के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications