चीन में नई विधि से अंतिम संस्कार

बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में पहली बार पर्यावरण के अनुकूल विधि से सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। इस विधि के अनुसार 250 से ज्यादा लोगों की अस्थियों को जैव तरीके से नष्ट होने वाले कलशों में रखकर दफनाया गया या कुंड में विसर्जित कर दिया गया।

समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' के अनुसार, यह सामूहिक अंतिम संस्कार तियानजिंग शहर में आयोजित किया गया, जहां अस्थियों से भरे 251 कलशों को कब्रिस्तान में दफनाया गया। इसके अलावा 30 कलशों को एक कुंड में विसर्जित कर दिया गया, जहां ये कलश एक महीने के भीतर नष्ट हो जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि चूंकि ये कलश जैविक रूप से नष्ट हो जाएंगे इसलिए इनसे पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+