झारखण्ड में अभियंता का अपहरण
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आठ से 10 की संख्या में आए नक्सलियों ने अभियंता एन.के.पाठक का बुधवार रात टंडवा पुलिस थाने के सोपारम गांव से अपहरण कर लिया। यह इलाका रांची से 190 किलोमीटर दूर है। पाठक सीसीएल में मगध कोल प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं।
अभियंता को छ़ुड़ाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अपहरण के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications