फ्रांज काफ्का की हस्तलिखित कहानी मिली
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार इजरायल और स्विट्जरलैंड के तीन बैंकों में पिछले 40 वर्ष से बंद काफ्का के लेखन संग्रह को गोपनीय रखने का आवेदन एक इजरायली न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद यह खोज हुई।
चेकोस्लोवाकिया में जन्में जर्मन भाषी लेखक काफ्का अपने उपन्यासों 'द ट्रायल', 'द कैसल' तथा 'अमेरिका' और 'द मेटामाफरेसिस' तथा 'द पीनल कॉलोनी' जैसी लघु कथाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। तपेदिक से वर्ष 1924 में मरने तक काफ्का का अधिकांश काम अधूरा था और मरने के बाद उनकी अधिकांश रचनाओं का प्रकाशन हुआ।
इवा होफी और रुथ वेस्लर को दो वर्ष पहले अपनी मां एस्टर से रचना संग्रह की यह विरासत मिली। एस्टर काफ्का के दोस्त मैक्स ब्रॉड की सचिव थीं।
एस्टर होफी के कब्जे में यह संग्रह वर्ष 1968 में आया। इसमें काफ्का के पत्र, डायरियां और चित्र शामिल हैं।
तेल अवीव की जिला अदालत ने दोनों बहनों की रचना संग्रह को गोपनीय रखने की याचिका खारिज कर दी और उनको मुआवजा देने का आदेश दिया।
इजरायल के सरकारी राष्ट्रीय पुस्तकालय ने जोर दिया कि उसे दस्तावेजों का संरक्षक बनाया जाना चाहिए क्योंकि ये यहूदी इतिहास के एक महत्वपूर्ण हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications