न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को धमकी मिली
प्रधानमंत्री को धमकी भरे पत्र भेजने वाले शख्स का नाम मार्क फेरी है। 53 वर्षीय फेरी उत्तरी कंटेरबरी का एक किसान है। उसे क्राइसचर्च की जिला अदालत ने दोषी करार दिया। उस पर 20,00 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
फेरी का कहना है कि जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में आठ दिन का समय लगाया तो फिर उसकी धमकियों को कैसे गंभीर माना जा सकता है। उसने कहा कि अगर उसे जेल भेजा जाता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार फेरी ने कहा, "मैं भ्रष्ट सरकार का भोजन नहीं करूंगा और न ही उसका पानी पिउंगा।"
उसने यह पत्र अपने पुश्तैनी खेत को लेकर सरकार के साथ लंबे विवाद की वजह से भेजे थे। न्यायधीश ने अपने फैसले में कहा कि फेरी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता था इसलिए उसने प्रधानमंत्री को धमकी भरे खत भेजे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications