प्रधानाचार्य के खिलाफ आपराधिक मुकदमा
घटना जिले के सहपऊ इलाके स्थित नगलामौजी के प्राथमिक विद्यालय की है। प्रधानाचार्य हरि सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को दोपहर का भोजन (मिड डे मिल) के वितरण के दौरान केवल शोर मचाने के लिए ज्योति नाम की एक छात्रा की डंडे से जमकर पिटाई की।
घायल ज्योति को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर आठ टांके लगाने पड़े।
सहपऊ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल घायल ज्योति की हालत स्थिर है। परिजनों की तहरीर पर आज आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में स्कूल के कुछ शिक्षकों से पूछताछ की गई है। प्रधानाचार्य फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications