ब्रिटेन में पैदा होने वाले 25 फीसदी बच्चे भारतीय और पाकिस्तानी
ब्रिटेन में बच्चों को जन्म देने वाली माताओं की संख्या 2009 में 3500 के करीब बढ़ी है। पहले इनकी संख्या 174,400 थी जो अब 170,834 हो चुकी है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने 'ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स' (ओएनएस) से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जानकारी दी है कि जिन माताओं की संख्या बढ़ी है, उनमें अधिकांश भारत, पाकिस्तान और पोलैंड की है।
लंदन में जन्म लेने वाले आधे बच्चे प्रवासी माताओं की कोख से जन्मे हैं। लंदन से बाहर इनकी संख्या में और इजाफा होता है। इन इलाकों में प्रवासी माताओं की कोख से जन्मे बच्चों की संख्या तीन-चौथाई तक पहुंच जाती है।
ओएनएस के मुताबिक वर्ष 1998 में जहां ब्रिटेन में 86,456 बच्चों ने प्रवासी माताओं की कोख से जन्म लिया था वहीं 10 वर्ष में इस संख्या में 13.6 से 24.7 फीसदी इजाफा दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications