अस्पताल में दुष्कर्म, चिकित्सक गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को एक महिला शांति (काल्पनिक नाम) को गंभीर हाल मे उपचार के लिए रायपुर कल्चुरियान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सक डा. बी. के. गर्ग ने पति से आवश्यक दवाए लाने को कहा ।
पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि जब वह लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था और चिकित्सक व उसके वार्ड ब्वॉय हीरालाल ने बेहोशी की हालत में महिला से दुष्कर्म किया।
रायपुर कल्चरियान थाने के प्रभारी एस. एम. उपाध्याय ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications