आंध्र प्रदेश सिंचाई परियोजना की ओर शिव सैनिकों का मार्च
आंध्र प्रदेश के निजामाबाद जिले में मंजिरा नदी पर सलुरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के विरोध के लिए शिव सैनिकों के सीमा की ओर से बढ़ने से गुरुवार को सीमावर्ती बोधन में तनाव बढ़ गया।
शिव सैनिकों का आरोप है कि परियोजना महाराष्ट्र की सीमा में है। शिव सैनिकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आंध्र सरकार ने सीमा पर पुलिस बल तैनात किया है।
निजामाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमावर्ती नांदेड़ के पुलिस अधिकारियों से बात की। बोधन कस्बे के लोगों को परियोजना पर हमले की आशंका है।
परियोजना का निर्माण वर्ष 2004 में शुरू होने पर महाराष्ट्र सरकार ने विरोध जताया था।
आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री पोनला लक्ष्मैया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सलुरा परियोजना का निर्माण भारतीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट और महाराष्ट्र सरकार से वार्ता के बाद किया गया।
मंत्री ने इस विवाद के लिए विपक्षी तेदेपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गोदावरी नदी पर बाभली बांध का विरोध करने के कारण यह समस्या पैदा हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications