सोहराबुद्दीन मामले में अमित शाह तलब (लीड-1)

सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि शाह की गिरफ्तारी निश्चित है।

शाह पर शेख की हत्या में शामिल पुलिसकर्मियों को फोन करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि शेख लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने फर्जी मुठभेड़ मामले में मंत्री की भूमिका को साबित करने के लिए फोन रिकार्ड एकत्र किए हैं।

इस मामले में सीबीआई के अधिकारी अहमदाबाद के अपने सहयोगियों के निरंतर संपर्क में हैं।

गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शेख को 26 नवंबर 2005 को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। उसकी पत्नी कौसर बी तभी से लापता है।

इस वर्ष 12 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने कथित फर्जी मुठभेड़ में शामिल गुजरात और राजस्थान के पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इस संबंध में एक फरवरी को मामला दर्ज किया गया।

अब तक इस मामले में 15 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

शेख के भाई रुबाबुद्दीन ने अपनी याचिका में कहा कि उसके भाई और भाभी को पुलिस ने 25 नवंबर 2005 को उस समय पकड़ लिया जब वे हैदराबाद से नासिक जा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+