कुपवाड़ा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग लगते ही राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के विशेष कार्रवाई समूह के जवानों ने हंडवाड़ा के निकट वांदेरबल के जंगलों को घेर लिया।
अधिकारी ने कहा, "सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान चला रहे थे और उसी समय जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई जो गुरुवार सुबह तक चली। दो आतंकवादी मारे गए हैं और अभी तलाशी अभियान जारी है।"
अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications