लोजपा के 11 विधायकों का इस्तीफा (लीड-1)
विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को लोजपा के 11 विधायकों समेत 67 विधायकों को निलंबित कर दिया गया था।
लोजपा के विधायक महेश्वर सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पारस को हम सभी विधायकों ने इस्तीफा सौंप दिया है। इस पर आगे उनको ही फैसला करना है।
उन्होंने कहा, "हम लोग सदन में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे तो किस आधार पर हमें विधानसभा से निलंबित किया गया।"
पारस ने बताया कि सभी विधायकों के इस्तीफे उन्हें मिल चुके हैं। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से विचार विमर्श के बाद ये त्यागपत्र विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को सौंपे जाएंगे।
राज्य में कथित 'ट्रेजरी घोटाले' के बाद पूरा विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications