तंजानिया में सस्ता सेवा उपलब्ध कराएगी भारती एयरटेल

भारती के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कोहली ने कहा, "हम तंजानिया के विकास में हिस्सेदार बनना चाहते हैं और यहां की सरकार के साथ कस्बों और गांवों में दूरसंचार नेटवर्क स्थापित करेंगे।"

कोहली ने तंजानिया की राजधानी सलाम में अपने एक बयान में कहा, "भारती अपने मुनाफे को तंजानिया में आधारभूत संरचना के विकास में लगाएगी और उपभोक्ताओं को कम दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराएगी।"

तंजानिया का क्षेत्रफल भारत का करीब एक चौथाई है और यहां कि जनसंख्या 3.9 करोड़ है। पूर्वी-मध्य अफ्रीका के इस देश में ही अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों स्थित है।

तंजानिया के दूरसंचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री पीटर मसोला ने देश में भारती के आगमन का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, "हम भारती का स्वागत करते है और ग्रामीण जनसंख्या के लिए आधारभूत संरचना के विकास के लिए निवेश बढ़ने की उम्मीद करते हैं। अभी यहां कई इलाकों में मोबाइल संचार के लिए संरचनाएं नहीं हैं हमें विश्वास है कि भारती एयरटेल इस रणनीति पर काम करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+