म्यांमार के सैन्य प्रमुख की भारत यात्रा की योजना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के निमंत्रण पर श्वे का आधिकारिक दौरा 25 जुलाई से 29 जुलाई तक होगा।
सरकार की शांति और विकास परिषद के अध्यक्ष श्वे ने पिछली बार अक्टूबर 2004 में भारत का दौरा किया था।
भारत अपने आर्थिक हितों को बढ़ाने और चीन की बढ़त को रोकने के लिए पिछले दशक से म्यांमार के साथ नजदीकी राजनयिक संबंधों पर जोर दे रहा है।
म्यांमार सरकार के सूत्रों ने कहा कि श्वे की यात्रा मुख्यत: धार्मिक होगी लेकिन उस दौरान सीमा सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर भी बात होगी।
वर्ष 1948 में आजाद हुए पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश म्यांमार के भारत के साथ नजदीकी आर्थिक संबंध थे। म्यांमार वर्ष 1962 से ही सैनिक शासन के अधीन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications