श्रीनगर में सुरक्षा संबंधी प्रतिबंध जारी
सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने हिरासत में लिए गए अलगाववादी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान कर रखा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर के पुराने शहर, बटमालू और मैसुमा इलाकों में ऐहतियात के तौर पर लगाया गया प्रतिबंध जारी है। जानमाल के नुकसान की रक्षा के लिए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।"
श्रीनगर के कई स्थानों में शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक यातायात, बैंक, डाकघर, बाजार और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे।
गौरतलब है कि बीते एक महीने से कश्मीर घाटी में तनाव है। बीते 11 जून से जारी हिंसा में 14 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications