जमशेद ने मुझे कुत्ता बना दिया : माधुरी गुप्ता
माधुरी गुप्ता आईएसआई एजेंट जमशेद उर्फ जिम से शादी करना चाहती थी। उसने उसके लिए हर जोखिम उठाया और भारतीय अधिकारी होने के बावजूद पाकिस्तान को खुफिया सूचनाएं मुहैया कराई लेकिन पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने उसे फिर भी नहीं अपनाया। इससे निराश होकर राजनयिक माधुरी गुप्ता को कहना पड़ा कि जमशेद ने उसके साथ 'कुत्ते' जैसा व्यवहार किया। उसने उसे कुत्ता बना दिया।
माधुरी (53) के जीवन की यह तस्वीर दिल्ली पुलिस द्वारा उसके खिलाफ मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कावेरी बावेजा की अदालत में दायर आरोपपत्र में सामने आई। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों जमशेद और मुबशार राणा को गोपनीय सूचना मुहैया कराने के आरोप में अप्रैल में गिरफ्तार की गई माधुरी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में द्वितीय सचिव प्रेस एवं सूचना के रूप में तैनात थी।
जानिए सिनेमा जगत को
पुलिस ने उसके खिलाफ संलग्नकों सहित 700 पृष्ठ का आरोपपत्र दायर किया। आरोपपत्र में कहा गया है कि एक ई-मेल के सार से पता चला कि वह जिम (जमशेद) से प्यार करती थी। दोनों ने शादी की योजना बनाई थी। सार से यह भी बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है कि जिम पाकिस्तानी है। मकसद साफ है और यह ई-मेल से स्थापित होता है।" पुलिस ने आरोपपत्र में माधुरी द्वारा जमशेद के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने के लिए तीन अक्टूबर 2009 को राणा को लिखे गए पत्र का भी उल्लेख किया है।













Click it and Unblock the Notifications