आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला

मेलबर्न/नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रेलियाई सरकार द्वारा तमाम कदम उठाए जाने के बावजूद भारतीयों पर हमले रुक नहीं रहे हैं। बुधवार को एक और भारतीय छात्र पर हमले की खबर आयी। यह हमला मेलबर्न में हुआ जिसमें छात्र के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

भारतीय छात्र भरत थापर (24) पर छह लोगों के एक समूह ने सोमवार की रात मेलबर्न के एक उपनगर में उस समय हमला बोल दिया, जब उसने एक अन्य भारतीय को हमलावरों से बचाने की कोशिश की। भरत थापर के मित्र सुमित ने बताया कि यह घटना कारिनिश रोड के पास घटी।

क्लिक करें- नस्‍लीय हमलों से संबंधित अन्‍य खबरें

सुमित ने कहा, "भरत ने अपनी कार रोकी। उसने मारपीट रोकने और रतन को बचाने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने उसके बदले भरत को ही पीटना शुरू कर दिया। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।" सुमित ने कहा कि थापर का जबड़ा संभवत: टूट गया है। चिकित्सकों ने जल्द से जल्द ऑपरेशन किए जाने की सलाह दी है।

सुमित ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसने थापर के लिए एक एंबुलेंस का बंदोबस्त किया, लेकिन उसने किसी भी प्रत्यक्षदर्शी का बयान नहीं दर्ज किया और हमलावरों को वहां से बेरोकटोक जाने दिया। हरियाणा के पानीपत का निवासी थापर पिछले तीन वर्षो से आस्ट्रेलिया में है।

यद्यपि भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने नई दिल्ली में कहा कि इस मामले पर वहां के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी। एक अधिकारी ने कहा, "सरकार भारतीय छात्र पर हमले की निंदा करती है। इस मुद्दे पर आस्ट्रेलियाई अधिकारियों से बात की जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+