जवाहरलाल नेहरू विवि में किशोरी की मौत
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)के पुराने परिसर में मंगलवार को स्विमिंग पूल में डूबने से एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम 8.45 बजे वंसत कुंज की रहने वाली अमृता सिंह की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।
किशोरी पिछले दो महीनों से जेएनयू के पुराने परिसर के खेल परिसर में तैराकी सीख रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम घटना के बारे में कोच से पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों और परिवार के सदस्यों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। घटना के कारणों के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी मिल पाएगी।"













Click it and Unblock the Notifications