पैसे चुराने वाली एयर होस्टेस पकड़ी गयी
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक वह लोगों की जेबों और हैंडबैग्स से चोरी कर एक ही उड़ान से करीब 3,700 पाउंड हासिल कर लेती थी। इस चोरी की जांच कर रहे अधिकारियों के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि वह जिन उड़ानों में रहती थी उनमें यात्रा के दौरान लोगों का धन गायब हो जाता था। यह 47 वर्षीय महिला विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं।
इस महिला को पता था कि ज्यादातर यात्री खाना खाने और शराब पीने के बाद सो जाते हैं। महिला को चोरी करने के लिए यह एकदम सही समय लगता था और इस दौरान वह यात्रियों की बहुत सी चीजें चुरा लेती थी। पिछले शुक्रवार को टोक्यो से पेरिस की एक उड़ान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान लूसी आर के रूप में की गई है। उसके खिलाफ सबूत मिलने के बाद उसने 26 चोरियां स्वीकार कीं। इस समय यह महिला पेरिस में पुलिस की हिरासत में है। उसे इस सप्ताह अदालत के सामने पेश किया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications