बिहार विधानसभा में अब चप्‍पलें चलीं 16 एमएलए निलंबित

मंगलवार को बिहार विधानसभा में मारपीट और उपद्रव करने वाले 16 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। खबर है कि गुस्साए विधायकों ने विधानसभा में स्पीकर की ओर चप्पल भी फेंकी है। आपको मंगलवार रात से ही पचास से ज्यादा विधायक विधानसभा के अंदर ही धरने पर बैठे हुए हैं। यहां तक कि घायल हुए विधायकों ने भी मरहम-पट्टी करवाकर सदन में ही रात गुजारी।

इनमें आरजेडी, एलजेपी और लेफ्ट के विधायक हैं। कुछ विधायकों ने रात में विधानसभा के अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया और ऐसे ही चार विधायकों ने फिर सड़क पर ही विधानसभा गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

दरअसल कैग की रिपोर्ट में बिहार सरकार पर 11 हजार करोड़ रुपए की अनियमितता का आरोप लगा है और इसी पर मंगलवार को विपक्ष का
बवाल मचा था, जिसमें विधायकों के बीच मारपीट और गाली-गलौज हुआ था। प्रदर्शनकारी विधायकों की मांग है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+