सरिस्का में आया एक और बाघ
सवाईमधोपुर के रणथम्भौर से 'टी-12' बाघ को सड़क मार्ग से यहां लाया गया। बाघ को इस अभयारण्य में शामिल किए जाने के सयम केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश और राजस्थान के वन मंत्री रामलाल जाट भी सरिस्का में मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में बाघ को सरिस्का में बने एनक्लोजर में छोड़ा गया। इस अभयारण्य में जल्द ही एक बाघिन को भी शामिल किए जाने की योजना है।
राजस्थान के मुख्य वन्य जीव संरक्षक सोम शेखर ने बताया कि जैसे ही बाघ को केंटर से बाहर निकाला गया, वह कूद कर एनक्लोजर में चला गया। विशेषज्ञों के अनुसार बाघ पूरी तरह स्वस्थ्य है। विशेषज्ञ उस पर पूरी निगरानी रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications