बिहार विधानसभा में हंगामा, 16 विधायक निलंबित
मानसून सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही प्रारंभ होने के साथ ही विपक्षी दलों का हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मार्शलों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, शकील अहमद समेत 16 विपक्षी विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद भी सदन में हंगामा होता रहा।
सदन से बाहर निकाले गए विधायक शकील अहमद ने बताया, "बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मार्शलों ने हम लोगों को उठाकर बाहर फेंक दिया।" उन्होंने कहा कि हम लोग अपने-अपने स्थान पर बैठे थे।
विधानसभा के बाहर भी राजद, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सहित विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी रहा। इन कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। विधानसभा के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बिहार में विकास कायरें में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच पटना उच्च न्यायालय द्वारा केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications