आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों को ठगने वाला गिरफ्तार
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार पुलिस ने सिडनी के वूडक्रॉफ्ट इलाके से फिलिपिनो नाम के शख्स को गिरफ्तार किया और फिर उसे क्वेकर्स हिल्स थाने ले जाया गया।
इस व्यक्ति को सशर्त जमानत मिल गई लेकिन उसे 12 अगस्त को स्थानीय अदालत में पेश होना पड़ेगा। फिलिपिनो मई, 2008 से फरवरी, 2010 तक पार्कलेआ इलाके में स्थित हंग्री जैक्स रेस्त्रां में प्रबंधक था। उस पर नियुक्ति करने और हटाने की जिम्मेदारी थी।
उस पर आरोप है कि उसने 15 भारतीय छात्रों को अपने यहां नौकरी पर रखने की एवज में उनसे 500 से 3,500 डॉलर की रकम ली। इनमें से ज्यादातर को छोटा-मोटा काम दे दिया गया जबकि एक को कोई नौकरी नहीं दी गई।
पुलिस अधिकारी सिमोन हार्डमैन ने कहा, "विदेशी छात्र यहां के औद्योगिक संबंधों के बारे में नहीं जानते। ऐसे में इन लोगों से जो कहा जाता है, ये वही करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications