देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना (राउंडअप)

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को बारिश की फुहारों से मौसम खुशगवार हो गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 48 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सोमवार से अबतक 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही दक्षिणी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दूरवर्ती महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु, पूर्वी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बादल छाए रहे।

अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।" इसके साथ ही उत्तरी हिमालयी क्षेत्र और गंगा के मैदानों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी तट पर भी व्यापक बारिश और तड़क-गरज की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

अधिकारी ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान औसत से 1.4 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि दिल्ली में पांच जुलाई को मानसून के दस्तक देने के आठ दिन बाद सोमवार रात में बारिश शुरू हुई थी।

अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में पांच जुलाई को बारिश शुरू हुई और सात जुलाई को भारी वर्षा हुई। इसके बाद सोमवार रात से बारिश शुरू हुई है।"

दिल्ली में मानसून आने के बाद 174 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। शहर में अधिकतम आद्र्रता 97 फीसदी और न्यूनतम 52 फीसदी दर्ज की गई।

रातभर हुई बारिश के चलते दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में यातायात जाम रहा। उद्योग विहार और गुड़गांव के शंकर चौक में भी लोगों को यातायात जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में बदरपुर रोड और संगम विहार में बारिश का पानी भर गया। धौला कुआं और महरौली-गुड़गांव मार्ग भी जाम रहा।

दूसरी ओर मध्य प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ जाने के कारण गर्मी और उमस का असर अब भी कायम है। मानसून के सक्रिय होने के आसार भी कम हो गए हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बरिश भी हो सकती है मगर मानसून के सक्रिय होने में अभी वक्त लग सकता है।

बीते 24 घंटों में कुछ हिस्सों में बरसे बादलों से तापमान में कुछ गिरावट भी दर्ज की गई है। मानसून ने लगभग एक माह पहले प्रदेश में दस्तक दिया, मगर शुरुआत से ही यह कमजोर बना हुआ हैं।

प्रदेश के अधिकांश इलाकों का अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+