ओबामा का अफगानिस्तान में युद्ध जारी रखने का वादा
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ओबामा ने कहा, "यह एक आसान लड़ाई नहीं है लेकिन यह आवश्यक है। हमारी चर्चा अधिकांशत: अफगानिस्तान पर केंद्रित रही।"
ओबामा ने कहा, "अफगानिस्तान और पाकिस्तानी सीमा के कबायली इलाकों में प्रशिक्षित आतंकवादियों ने दोनों देशों के नागरिकों की हत्याएं की हैं।"
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अधिक हिंसा होने का मतलब अलकायदा के लिए ज्यादा सुरक्षित पनाहगाहें पैदा होना है और आतंकवादी अगले हमले की योजना के लिए एकजुट होंगे।
ओबामा ने कहा, "हमारे पास एक सही रणनीति है। हम तालिबान की चाल को तोड़ने जा रहे हैं। हम अफगानिस्तान की क्षमता को बढ़ाने जा रहे हैं जिससे कि वह भविष्य में जिम्मेदारी संभाल सके।"
ओबामा ने कहा कि मंगलवार को ऐतिहासिक काबुल सम्मेलन में अफगान सरकार द्वारा पेश शांति और सुलह की योजना को अमेरिका मजबूती से समर्थन करेगा।
उन्होंने कहा कि काबुल सम्मेलन ने दिखाया कि अफगानिस्तान सरकार को अमेरिका सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications