देवड़ा वियतनाम दौरे पर जाएंगे
इस शिष्टमंडल में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, ओएनजीसी, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड, भारतीय तेल निगम और गेल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं।
देवड़ा को वहां के पेट्रोलियम मंत्री वू हूय होआंग ने पूर्वी एशिया ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। वियतनाम के मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं के अलावा देवड़ा इस सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य मंत्रियों के साथ भी अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे।
वियतनाम के लिए प्रस्थान से पहले देवड़ा ने कहा कि भारत के आर्थिक विकास को ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा के साथ जोड़ना होगा और विश्व के विभिन्न प्राथमिक ऊर्जा स्रोतों से ऊर्जा प्राप्त करने पर ही इसकी पूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि भारत का वियतनाम के साथ ऐतिहासिक और मजबूत संबंध है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के आर्थिक विकास के प्रति गहरी रुचि दिखाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications