पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल
बीएसएफ के एक सूत्र के अनुसार गोलीबारी सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई और करीब 90 मिनट तक चली। बीएसएफ का एक जवान इसमें घायल हुआ।
उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया।
जम्मू से 30 किलोमीटर पश्चिम में रणबीरसिंहपुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी को युद्ध विराम का उल्लंघन माना जा रहा है।
पाकिस्तान ने मंगलवार को परगवाल सेक्टर में चक फगवाड़ी चौकी पर गोलीबारी की थी। इससे पहले 16 जुलाई को पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पांच स्थानों पर भारी गोलीबारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications