बिहार विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
विधानसभा में मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच हाथापाई और एक दूसरे पर कुíसयां फेंकने की घटना के बाद बुधवार सुबह विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक विधानसभा भवन के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
पत्रकारों के विधानसभा में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई और केवल विधायकों और विधानसभा कर्मियों को ही अंदर जाने दिया गया। विधानसभा गेट पर राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
राजद की विधायक प्रेमा चौधरी ने बुधवार को बताया कि जब तक मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक विपक्षी दलों का आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार को कथित 'ट्रेजरी घोटाले' के मुद्दे पर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गये तथा दोनों ओर से कुर्सियां चलीं। इसमें कई विधायक घायल हो गए। इसके बाद विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
घटना के विरोध में तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के विधायक सदन के अंदर धरने पर बैठ गए और मंगलवार रात भर विधानसभा भवन में ही रहे।
बिहार में विकास कायरें में कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर पटना उच्च न्यायालय द्वारा मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications